फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rabi conference in Champawat

सिप्टी, भुमलाई, कोलीढेक पहुंचे कृषि रथ

Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।  Updated Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rabi conference in Champawat
चंपावत में रबी गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जाने वाले रबी कृषक महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। सोमवार को कृषि रथ सिप्टी, भुमलाई, कोलीढेक न्याय पंचायत मुख्यालय पहुंचे। पहला रथ टीम लीडर डीएचओ एचसी तिवारी के नेतृत्व में सिप्टी पहुंचा। सावित्री देवी की अध्यक्षता में अनिल सैनी ने संचालन किया। कृषक गोष्ठी में केवीके के प्रभारी संजय चौधरी, डॉ. नेहा, फकीर राम, दुग्ध संघ की ओर से डीडी जोशी ने किसानों को जानकारियां दी। 

विज्ञापन


कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हरवंश सिंह के नेतृत्व में दूसरा किसान रथ भुमलाई न्याय पंचायत के रायनगर चौड़ी खेल मैदान में पहुंचा। उमापति राय की अध्यक्षता में हिमांशु जोशी ने संचालन किया। कृषक गोष्ठी में टीम लीडर हरवंश सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. डीके चंद ने पशुपालन, डॉ. एसपी गंगवार ने मृदा परीक्षण, फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम, डॉ. बीके सिंह ने मत्स्य पालन, मनोज बोहरा ने पशुपालन, दुग्ध संघ की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


गोष्ठी में आनंद राय, माधवानंद कलौनी सहित 86 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान साढे़ 10 हजार रुपये के कृषि बीज, कृषि यंत्रों की बिक्री की गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी यादव के नेतृत्व में तीसरा किसान रथ न्याय पंचायत कोलीढेक पहुंचा। न्याय पंचायत के पाटन पाटनी पंचायत घर में ऊर्बादत्त चौबे की अध्यक्षता एवं एके सिंह के संचालन में कृषक गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन, डॉ. एमपी सिंह ने पौध सुरक्षा, टीसी जोशी ने मृदा परीक्षण, भूप सिंह ने कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारियां दी। गोष्ठी में न्याय पंचायत के 114 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, भगवती प्रसाद, प्रगतिशील किसान रमेश खर्कवाल, रघुवर मुरारी, सोबन सिंह आदि थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed