फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raamleela

टनकपुर की रामलीला में सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Raamleela
टनकपुर की रामलीला में धनुष यज्ञ के बाद रात-सीता विवाह का दृश्य। - फोटो : TANAKPUR
नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। भगवान राम की लीला का आनंद उठाने के साथ ही लोग स्टॉलों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के अलावा हवाई झूलों का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलाकारों ने सीता स्वयंवर का शानदार मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं हास्य कलाकारों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
शहर के गांधी मैदान में चल रही रामलीला में अयोध्या के कलाकारों की टीम शानदार रामलीला का मंचन कर रही है। चौथे दिन की लीला में सीता स्वयंवर में प्रभु राम ने धनुष तोड़ कर राजा जनक की सीता के विवाह की चिंता दूर की। राम बरात के भव्य आयोजन की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने देर तक रामलीला का आनंद उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने रामलीला की सुंदर प्रस्तुति के लिए आयोजक कमेटी और कलाकारों की प्रशंसा की। आयोजक कमेटी संरक्षक संजय अग्रवाल, मनोज प्रजापति, संजय प्रजापति, रिटायर्ड कै. हयात सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, राजीव सक्सेना, नीरज सिंह, नीतिन गुप्ता, संजय गर्ग, मयंक पंत, अमित परवेज, मोहित धामी, शुभम गौंड़, करण शर्मा, सनी शर्मा, विशाल अग्रवाल, राजू, महेंद्र बंसल, ओंकार सिंह, गौरव गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि आयोजन में सहयोग दे रहे हैं।

टनकपुर में रामलीला देखने को उमड़ी दर्शकों की भीड़।

टनकपुर में रामलीला देखने को उमड़ी दर्शकों की भीड़।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed