{"_id":"69a083d9f2d0cbf495031511","slug":"purnagiri-mela-two-fair-special-trains-will-run-from-march-6-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-136103-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेला : दो मेला स्पेशल ट्रेनें छह मार्च से दौड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेला : दो मेला स्पेशल ट्रेनें छह मार्च से दौड़ेंगी
Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे छह से 30 मार्च तक दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें टनकपुर से कासगंज और बरेली के लिए संचालित होंगी।
मेले में उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से बरेली के लिए पहली मेला स्पेशल ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बनबसा में नहीं रुकेगी और 10:05 बजे खटीमा, 11:05 बजे पीलीभीत और रात एक बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन टनकपुर से दोपहर 1:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन 2:40 बजे पीलीभीत, 4:30 बजे बरेली सिटी और शाम 7:24 बजे कासगंज पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।