फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri habitation mother was away low-voltage problem

मां पूर्णागिरि धाम में दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या

Sat, 02 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो गई है। बिजली विभाग ने 40 लाख रुपये के बजट से समूचे धाम क्षेत्र में 11 हजार केवि की लाइन पहुंचा दी है। 31 दिसंबर से लाइन चालू कर धाम क्षेत्र में फुल वोल्टेज मुहैया करा दिया है।

विज्ञापन


उत्तर भारत के सुविख्यात मां पूर्णागिरि धाम में वर्षों से लो-वोल्टेज की समस्या से पुजारी और व्यापारी खासे परेशान थे। इसके अलावा हर साल होली के बाद होने वाले प्रसिद्ध मेले की पथ प्रकाश व्यवस्था में भी लाखों रुपये का बजट खर्च होता था। गत वर्ष पथ प्रकाश में 92.20 लाख रुपये खर्च हुए थे। विद्युत विभाग ने करीब सात साल पहले ही भैरव मंदिर तक 11 हजार केवि की लाइन पहुंचा दी थी, लेकिन इससे ऊपर मंदिर क्षेत्र में लो-वोल्टेज एक बड़ी समस्या बनी थी। बीडीसी के पूर्व सदस्य एवं पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय और मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी की पहल पर कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने विद्युत विभाग के एमडी को धाम क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारीकरण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इस पर विभाग ने 40 लाख रुपये की लागत से समूचे धाम क्षेत्र में 11 हजार केवि की विद्युत लाइन पहुंचा दी है। विभाग के उप खंड अधिकारी बीएम भट्ट ने बताया कि भैरव मंदिर से सिद्धमोड़ तक 11 हजार केवि की एक किमी लंबी लाइन बिछाई गई है। सिद्धमोड़ में सौ-सौ केवि के चार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। चंद्रिका खटक गांव और बीएसएनएल टावर के लिए भी दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed