फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Fair: sixty thousand devout mother arrived 'gates'

पूर्णागिरि मेला: साठ हजार भक्त पहुंचे मां के ‘द्वार’ 

Sun, 01 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 01 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Fair: sixty thousand devout mother arrived 'gates'
पूर्णागिरि मेला - फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब साठ हजार से अधिक भक्तों ने देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भीड़ बढ़ने के साथ ही मेला क्षेत्र के कई स्थानों में पानी की समस्या बनी रही। इधर, भैरव मंदिर पैदल मार्ग में राह चलते गिरकर एक महिला घायल हुई है। 
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले में करीब दस दिन बाद रविवार को फिर रौनक लौटी। अवकाश के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार शाम से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था। निजी वाहनों के अलावा पीलीभीत से ट्रेनों में भी काफी संख्या में यात्री पहुंचे। आलम यह था कि ट्रेनों की छतों में भी सवार होकर श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंचे। काली मंदिर से ऊपर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग लगानी पड़ी।
विज्ञापन


पूर्णागिरि धाम के अलावा टनकपुर के शारदा स्नानघाट, बूम स्नानघाट में दिनभर खासी रौनक बनी रही। बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से नेपाल के ब्रह्मदेव बाजार में भी जबरदस्त चहल-पहल बनी हुई है। भीड़ बढ़ने से टुन्यास, सिद्वमोड़, काली मंदिर क्षेत्र में पानी की समस्या पैदा हुई। इधर भैरव मंदिर से ऊपर पैदल मार्ग में गिरने से पूरनपुर निवासी कुसुम मौर्या (29) पत्नी कंचन मौर्या घायल हुई है। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। सूचना पर 108 वाहन से उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्साधिकारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के घायल महिला को उसके परिजन खटीमा ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed