फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PurnaGiri fair, movement of pilgrims released

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी

Fri, 17 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 17 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
PurnaGiri fair, movement of pilgrims released
पूर्णागिरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजारी का क्रम लगातार बना हुआ है। मेले के चौथे दिन भी सरकारी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाई है। शुक्रवार को मेला अधिकारी एएमए राजेश कुमार ने मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खामियों को जल्द दूर किया जाएगा।  शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालु कम आए, लेकिन मेला क्षेत्र में रौनक बरकरार है। इधर अव्यवस्थाओं की खबरों के बाद शुक्रवार को मेला अधिकारी ने ठूलीगाड़ से लेकर मुख्य मंदिर तक मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। व्यवस्थाओं में कमी को शीघ्र दूर कर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव आचार संहिता के चलते मेले की व्यवस्थाएं सुचारु करने में विलंब हुआ फिर भी काफी हद तक यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। मेला क्षेत्र में पॉलिथीन और थर्माकोल के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed