{"_id":"6060c6b68ebc3ee64703b873","slug":"purnagiri-fair-inaugurated-tomorrow-preparations-complete-tanakpur-news-hld41985574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन कल, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन कल, तैयारी पूरी
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में धर्मशालाओं और दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार यानी 30 मार्च से पूर्णागिरि मेला शुरू हो जाएगा। मेला प्रशासन ने मेले की लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। प्रदेश के विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत दोपहर एक बजे प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे।
मां पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का ऐतिहासिक मेला लगता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि 30 दिन तय की है। 30 मार्च से शुरू हो रहा मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेले की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश, अस्थायी शौचालय, यात्रि विश्राम शेड आदि व्यवस्था की गई है। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि मेले में कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। कई जगह श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले के कारण फिलहाल जिले का ही फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। कुंभ मेला ड्यूटी में गया फोर्स वापस मंगाया गया है।
फिलहाल नहीं चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
पूर्णागिरि मेले के लिए फिलहाल मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। अलबत्ता एक अप्रैल से त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। यात्रियों को रूटीन ट्रेनों, रोडवेज की बसों या फिर निजी वाहनों से ही दर्शन के लिए आना होगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से फिलहाल पूर्णागिरि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय नहीं लिया गया है। बता दें कि एक माह पूर्व टनकपुर स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम ने आशुतोष पंत ने पूर्णागिरि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की बात कही थी। (संवाद)
विज्ञापन
पूर्णागिरि के लिए रोडवेज चलाएगा दस बसें
पूर्णागिरि मेले में इस बार भी रोडवेज टनकपुर से पूर्णागिरि के लिए दस बसें चलाएगा। एआरएम संचालन केएस राणा ने बाताया कि पूर्णागिरि मार्ग पर चलाने को दस बसों की व्यवस्था की गई है। बसों का संचालन रोडवेज बस स्टेशन से किया जाएगा। (संवाद)
मेला क्षेत्र में बनाए चार सेक्टर, प्रभारी तैनात
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में ठुलीगाड़, भैरव मंदिर, झूठा मंदिर और काली मंदिर अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। चारों सेक्टरों के प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी एसआई लक्ष्मण सिंह को ठुलीगाड़, एसआई हरीश प्रसाद को भैरव मंदिर, एसआई डीएस जलाल को झूठे का मंदिर और एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत को काली मंदिर सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)
धर्मशाला, दुकानों के कर्मचारियों का किया सत्यापन
टनकपुर। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की धर्मशालाओं और दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के सत्यापन की कार्यवाही की। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान और ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने भैरव मंदिर से काली मंदिर तक की दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के नाम पता और परिचय पत्र लेकर सत्यापन किया। उन्होंने दुकान और धर्मशाला संचालकों से हर कर्मचारी का सत्यापन कराने और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। (संवाद)