फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Dham resonated with mother's cheers

मां के जयकारों से गूंजा पूर्णागिरि धाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Dham resonated with mother's cheers
पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में छोलिया नृत्य पेश करते कलाकार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। मां के जयकारों के बीच प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। 30 अप्रैल तक चलने वाले मेले के पहले दिन करीब 15 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। भगत ने कहा कि आस्था के इस केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए सरकार की ओर से और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस मौके पर कलाकारों ने कुमाऊं के प्रसिद्ध लोकनृत्य छोलिया की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रशासन और मंदिर समिति ने मेले के उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि पूर्णागिरि मेला स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा माध्यम है। आने वाले समय में मेले को वृहद रूप देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, शिवराज सिंह कठायत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, एआरटीओ रश्मि भट्ट, मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार, सीएमओ आरपी खंडूरी, सीओ अविनाश वर्मा, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, बीडीसी सदस्य रविशंकर पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सुरक्षा कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
टनकपुर (चंपावत)। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों को मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना से संबंधित जारी नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से भी नियमों का पालन कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, स्नानघाटों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा।

मेले के उद्घाटन पर उठा ट्रस्ट का मुद्दा
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम के उद्घाटन कार्यक्रम में ट्रस्ट का मुद्दा भी उठा। पुजारियों ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से धाम को ट्रस्ट न बनाए जाने की वकालत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे पुजारियों को नुकसान हो। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने कहा कि कुछ लोग पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन पुजारी अपनी कुलदेवी के धाम को किसी भी सूरत में सरकार के हाथ में सौंपने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed