फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri devotees descended to welcome the New Year

नए साल के स्वागत को पूर्णागिरि में भक्त उमड़े 

Sat, 31 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 31 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri devotees descended to welcome the New Year
नए साल के स्वागत को पूर्णागिरि में भक्त उमड़े  - फोटो : अमर उजाला
साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की दोपहर से ही मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी है। शनिवार देर शाम तक 25 हजार से अधिक भक्त पूर्णागिरि धाम पहुंच चुके थे, जो देवी के दर्शन से नए साल की शुरुआत करेंगे। इधर, पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। मांस और शराब लेकर जाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखी है।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि के दर्शन से नए साल की शुरुआत करने को हर साल 31 दिसंबर को लखनऊ, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून आदि शहरों से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। शुक्रवार दोपहर से थर्टी फर्स्ट के लिए भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ। आलम यह था कि शनिवार शाम होते ही श्रद्धालुओं की टोलियां जगह-जगह भजन-कीर्तन और भक्तिगीत पर झूमने लगे थे। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों भी सुरक्षा को लेकर चौकन्नी रही।
विज्ञापन



मांस ले जाने वालों को लौटाया
 मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ककरालीगेट, बूम और ठुलीगाड़ चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई यात्रियों से शराब पकड़ कर नष्ट कराई। मांस लेकर जाने वालों को लौटाया गया। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान मांस और शराब लेकर पूर्णागिरि जाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शर्मा ने परिवार के साथ दर्शन किए
 नैनीताल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा ने भी परिवार के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। जिला जल प्रेम सिंह खिमाल ने उनकी अगुवानी की। न्यायाधीश शर्मा ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय ने न्यायाधीश शर्मा को मां पूर्णागिरि के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीओ आरएस रौतेला भी न्यायाधीश की अगुवानी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed