फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pulses

सस्तागल्ला दुकानों के लिए दाल की बिक्री बनी मुसिबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
pulses
pulses
इस माह सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन के साथ दाल वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारक को दो किलो चने की दाल का वितरण किया जाना है। दाल की खरीद को लेकर दुकानों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

इस माह प्रत्येक सस्ता गल्ला विक्रेता को उपभोक्ताओं को राशन के साथ दाल भी बांटना है लेकिन दुकानों को कुल कार्डों के सापेक्ष 75 प्रतिशत दाल का ही आवंटन किया गया है जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष पनपने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं सस्तागल्ला विक्रेताओं के लिए सरकार का यह निर्णय परेशानी पैदा करने वाला सबित होगा। पूर्व की भांति राशन तो पूरा वितरित किया जा रहा है लेकिन शत प्रतिशत कार्डों पर 75 प्रतिशत दाल आवंटन से शेष 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं को दाल का वितरण नहीं हो पाएगा। बता दें कि कंट्रोल पर वितरित की जाने वाली चने की दाल का मूल्य 44 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति कार्ड दो किलो दाल का वितरण किया जाना है। पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा ने बताया कि सस्ता गल्ला की दुकानों पर दाल का वितरण किए जाने की योजना केंद्र सरकार की है जिसे राज्य सरकार ने प्रायोगिक तौर पर इस माह से शुरू किया है। फिलहाल सस्तागल्ला विक्रेताओं को कार्ड धारकों की 75 प्रतिशत दाल आवंटित की गई है। योजना सफल रहने पर संभावना है कि शत प्रतिशत कार्ड धारकों के हिसाब से दाल का वितरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed