{"_id":"5736093b4f1c1bcf6b9199c3","slug":"pulses-and-vegetable-seasoning-not-melt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल पानी-पानी और सब्जी पकाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल पानी-पानी और सब्जी पकाई नहीं
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 13 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
दाल पानी-पानी और सब्जी पकाई नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्र-छात्राओं को गुणवत्ताविहीन खाना परोसा जा रहा है। उचौलीगोठ के जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को ब्लॉक के सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी और ग्रामीणों द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
उचौलीगोठ के लोगों को विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को घटिया गुणवत्ता का खाना खिलाने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी को यह बात बताई तो वे ग्रामीणों के साथ बच्चों को परोसा जा रहा भोजन देखने पहुंचे। सकारी ने बताया कि बच्चों की थाली में परोसी गई दाल पानी-पानी थी और भोजन के मीनू में शामिल सब्जी भी नहीं बनाई गई थी। जब गुरुजनों से पूछा गया तो उनका जवाब था कि आज भोजन माता नहीं आने से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
सकारी ने मोबाइल से डीएम, एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी को इस बारे में बताया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि डीएम द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों में नारायण सिंह महर, गोविंद महर, भुवन महर, विनोद कुमार आदि शामिल थे। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षा अधिकारियों से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विद्यालयों में जाकर देखेंगे कैसा बन रहा खाना
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को यहां बुलाया गया है। उनके साथ विद्यालयों का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन योजना में परोसे जा रहे खाने का जायजा लिया जाएगा। शासन से प्राप्त मानकों के आधार पर मध्यान्ह भोजन नहीं मिला तो संबंधित विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -नरेश दुर्गापाल, एसडीएम, टनकपुर