{"_id":"5c25049ebdec223c6d213eac","slug":"pulhindola-pumping-water-pipeline-pipeline-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन फटी
Thu, 27 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुलहिंडोला में पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : चंपावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलहिंडोला की पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन जगह-जगह फटने से पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब छह माह पूर्व बनी इस पेयजल योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जल निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
बृहस्पतिवार को लक्ष्मण सिंह भंडारी, दान सिंह भंडारी, हेमचंद्र पांडे, जगदीश चंद्र जोशी, डूंगर सिंह, जोगाराम, महेश लाल आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलहिंडोला बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि पुलहिंडोला पंपिंग योजना बने करीब छह माह हुए हैं, लेकिन योजना में पांच जगह पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन को ठीक कराने की मांग की है। इधर पंपिंग पेयजल योजना में कार्य कर रहे दैनिक भोगी कर्मचारियों का कहना है कि बीते छह माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
उधर, जल निगम के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि एक निजी कंपनी द्वारा केबिल बिछाने के दौरान पाइन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे शीघ्र ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों के मानेदय का शीघ्र भुगतान की कार्रवाई चल रही है।