फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Public representatives raised the demand in the meeting of the District Panchayat Board

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Public representatives raised the demand in the meeting of the District Panchayat Board
चंपावत में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद सदस्य और अधिकारी। फोटो:संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने अधिकारियों से जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंनेे बिजली, पानी और आपदा से संबंधित शिकायतें भी उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में आए सभी सदस्यों ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं से अवगत कराया। उनका शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र राय ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निदान करने को कहा। बैठक में एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल ने जिले में कोविड-19 नियंत्रण की स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि जिले में 1.90 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसमें से 1.75 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दे दी गई है। सीडीओ आरएस रावत ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोरोना टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की जरूरत है। बैठक में बिजली, सड़क, पानी, भूस्खलन आपदा जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने कहा कि जिले में आपदा से जान माल की हानि न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए गए हैं। बैठक मेें लोनिवि, जल संस्थान, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, बागवानी, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एएमए राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी समेत जिला पंचायत के सभी सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed