फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Public awareness rally for cleanliness

स्वच्छता के प्रति निकाली गई जन जागरूकता रैली

Tue, 14 Nov 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 14 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Public awareness rally for cleanliness
विधिक साक्षरता की रैली में मौजूद जिला जज, न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय महाविद्यालय में जिला प्रशासन, स्वजल, डायस फाउंडेशन के संयुक्त पहल पर मंगलवार को स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर जैविक तरीके से कूड़ा निस्तारण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ वातावरण से ही निरोग रहते हुए स्वस्थ तन एवं मन का निर्माण होता है। डायस फाउंडेशन के संस्थापक केशव गुप्ता ने कहा कि हमें कूड़ा निस्तारण के लिए जैविक तथा अजैविक कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए कूड़े का निस्तारण उसकी प्रकृति के अनुसार ही करना चाहिए। 
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा ने कहा कि प्रत्येक छात्र को समाज में स्वच्छता सहित सभी सामाजिक कार्यों के प्रति अच्छा संदेश देना चाहिए। रैली महाविद्यालय परिसर से स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता का संदेश देते हुए मुख्य मार्ग, राकड़ी, फुलारागांव, रामलीला मैदान से होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर, राकड़ी फुलारा, गंडक नदी, नालों की साफ सफाई की। रैली में जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जनार्दन चिल्कोटी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेश कुमार, गौरव लडवाल, छात्र संघ पदाधिकारियों सहित अन्य स्कूलों के छात्र और अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed