फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Provide saplings of improved species to farmers: DM

काश्तकारों को उन्नत प्रजाति के पौध उपलब्ध कराएं : डीएम

Tue, 10 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Provide saplings of improved species to farmers: DM
चंपावत में एमबीएडीपी योजना की समीक्षा बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत : सूचना विभाग
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (सीएम बीएडीपी) से जिले के सीमांत के गांवों में किए जा रहे विकास कार्यों में आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सीएम बीएडीपी मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा जिससे काश्तकारों को वास्तव में लाभ प्राप्त हो और उनकी आजीविका में सुधार आए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी और डीएचओ को काश्तकारों को उन्नत प्रजाति के पौध उपलब्ध कराने और मोटे (मिलेट्स) अनाजों का भी प्रचार प्रसार करने को कहा। बैठक में दुग्ध विकास प्रबंधक ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में दुग्ध समितियां खोली जानी हैं जिसमे चयनित दुग्ध समितियों के दुग्ध उपार्जन पर स्थानीय लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

डीएम ने उरेडा परियोजना अधिकारी को सूखीढांग बाजार और जीआईसी सूखीढांग के साथ तेंदुए से प्रभावित क्षेत्रों के सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना अंतर्गत गांवों से पलायन को रोकने के लिए संबंधित विभागों की ओर से गांवों का सर्वेक्षण कर संचालित की जाने वाली योजनाओं के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एएमए भगवत पाटनी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, डीडीओ डीके चंद, खंड शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, बीडीओ लोहाघट अशोक अधिकारी, चंपावत कवींद्र सिंह, डीएचओ टीएन पांडेय, परियोजना अधिकारी चांदनी बंसल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed