फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protesting against Baba Ramdev

बाबा रामदेव के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Protesting against Baba Ramdev
चंपावत। योग गुरू बाबा रामदेव की ओर से एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के संबंध दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में डॉक्टरों का मनोबल तोड़ने वाले बयान पर बाबा रामदेव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूरन कठायत और सूरज प्रहरी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोटर स्टेशन में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि योग एवं आयुर्वेद प्राचीनकाल से चला आ रहा है, कोरोना काल में सभी डॉक्टर दिनरात मरीजों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में रामदेव का बयान डॉक्टरों का मनोबल गिरा रहा है। उन्हें डॉक्टरों से सार्वजनिक रूप से भी माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पतंजलि में बनने वाले विभिन्न उत्पादों की जांच की मांग भी उठाई गई। विरोध, प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री विकास साह, उमेश खर्कवाल, श्याम सिंह कार्की, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, प्रताप सिंह महराना, विनोद बडोला, जगदीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed