फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   protest for road building

तपनीपाल सड़क पर डामरीकरण के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
protest for road building
चंपावत। जिले के खेतीखान-तपनीपाल-बुंगाबिरोडा मार्ग पर डामरीकरण के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग के दोनों छोरों पर डामरीकरण किया गया है, लेकिन बीच में तीन किमी क्षेत्र में डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे बारिश में मलबा आने से सड़क बंद हो जाती है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। डीएम विनीत तोमर के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बीच में तीन किमी सड़क पर डामरीकरण के लिए कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन सड़क नहीं सुधर सकी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण करीब 10 दिनों तक सड़क बद होने से तपनीपाल, डिक्टी, कलाखर्क, बाजगांव, बुंगाबिरोड़ा, सुजानगांव आदि के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें ललित मोहन डिक्टिया, प्रकाश चंद्र जोशी, केदार जुकरिया, गिरीश डिक्टिया, शोभित जुकरिया, रोहन बोहरा, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed