{"_id":"5d865cc18ebc3e93af0f4d34","slug":"protest-champawat-news-hld3575712195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द बना लोहाघाट का कूड़ा निस्तारण, रोड पर उतरे व्यापारियों ने 29 मिनट तक लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरदर्द बना लोहाघाट का कूड़ा निस्तारण, रोड पर उतरे व्यापारियों ने 29 मिनट तक लगाया जाम
विज्ञापन
कूड़े के विरोध में लोहाघाट में व्यापारियों द्वारा किए गए चक्काजाम में फंसे वाहन।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीगांव और राईकोट के ग्रामीणों के विरोध के चलते नगर के कूड़े के ढेरों का निस्तारण न हो सका। नगर में पड़े कूड़े के ढेरों से गुस्साए व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में 29 मिनट तक जाम लगाया।
इस दौरान पंचायत और प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। आंदोलित व्यापारियों और पुलिस के बीच भी छिटपुट नोंकझोंक हुई। एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने जाम खोला।
शनिवार सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने के बाद खड़ी बाजार होते हुए वीर कालू सिंह माहरा चौक तक जुलूस निकाला। इसी चौक पर एनएच में सांकेतिक चक्काजाम शुरू कर प्रदर्शन किया। जाम के चलते डाकबंगला रोड, बिशुंग रोड और पिथौरागढ़ और टनकपुर की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नगर से शीघ्र कूड़े का निस्तारण न करने पर 23 सितंबर से बेमियादी हड़ताल, चक्काजाम, बाजार बंद के अलावा आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम आरसी गौतम ने शीघ्र कूड़े के निस्तारण का आश्वासन दिया तो व्यापारियों ने जाम खोला। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे ये व्यापारी:
सतीश मुरारी, धर्मानंद पांडेय, विपिन वर्मा, जगन्नाथ कलखुडिय़ा, प्रकाश साह, विवेक ओली, शैलेंद्र राय, कैलाश पांडेय, पप्पू वर्मा, रमेश मुरारी, मनोज गर्ग, राजू गड़कोटी, दानू सुतेड़ी, अशोक गड़कोटी, गणेश खर्कवाल, दीपक ढेक, भाष्कर पाटनी, प्रमोद गहतोड़ी, किशोर ओली, किशोर मुरारी, मोहन जजरिया, योगेश मुरारी, मनोज साह, राजकिशोर साह आदि।
टाइमलाइन:
10.10 बजे: व्यापारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।
10.25 बजे: व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की।
10.32 बजे: नगर पंचायत से निकाला जुलूस।
10.34 बजे: स्टेशन बाजार की ओर रवाना।
10.40 बजे: कालू सिंह माहरा चौक में शुरू किया सांकेतिक चक्काजाम।
11.04 बजे: एसडीएम आरसी गौतम चक्काजाम स्थल में पहुंचे।
11.08 बजे: एसडीएम द्वारा शीघ्र कूड़े के निस्तारण का आश्वासन दिया।
11.09 बजे: व्यापारियों ने जाम खोला।
ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन में पहुंचा
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में डाले जा रहे कूड़े के विरोध में कलीगांव और राईकोट के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन पांचवे दिन भी जारी रहा। कहा कि जबरन कूड़ा डालने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन के साथ पंचायती चुनावों का बहिष्कार करेंगे। शनिवार को किरन देवी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी, हेमा, जसोदा, बलवंत मेहता, सौरभ मेहता, अंकित पुजारी, अरुंधति, नैना, हेमा, रेखा, ममता, सुमित्रा, सुंदरी, नारायणी, चंचला, सरस्वती, बबीता, देवकी आदि ने धरना दिया। ग्रामीणों ने साजिशन आंदोलनकारियों को फंसाने का अंदेशा जताया है।
कूड़े के ढेर से चारों तरफ परेशानी
लोहाघाट (चंपावत)। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। डाकबंगला रोड, एसडीएम कोर्ट के समीप, डिग्री कॉलेज मार्ग, पिथौरागढ़ रोड़, स्टेशन बाजार, गांधी चौक आदि प्रमुख स्थलों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
कूड़े के ढेर से आ रही सियासी बू
ट्रचिंग ग्राउंड के लिए लीज में दी गई 20 नाली भूमि का हुआ सीमांकन
अमर उजाला ब्यूरो
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर इन दिनों कूड़े के ढेर पर बैठा है। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से चंद दिनों पहले से शुरू विरोध के सुर में गांव के लोगों की दिक्कतें तो हैं मगर इसमें चुपचाप सियासी शोर के भी मिलने की आहट भी नजर आ रही है। खास बात यह है कि जैसा विरोध इस वक्त हो रहा है ठीक वैसा ही 2013 में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन मंजूर होने वक्त भी नहीं था। तब इस वन भूमि की जमीन को बगैर किसी आपत्ति के नगर पंचायत को 30 साल की लीज में दे दिया गया था।
कलीगांव के पास फर्नहिल में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 20 नाली (0.40 हेक्टेयर) जमीन नगर पंचायत को 30 वर्ष के लिए लीज में दी गई थी। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि तब वन विभाग और राजस्व विभाग ने इस भूमि को अंतिम मंजूरी दी थी। पंचायत को इस जमीन के एवज में वन विभाग को 6 लाख रुपये और राजस्व विभाग को 36.30 लाख रुपये एकमुश्त या हर साल 3.15 लाख रुपये देने थे।
ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 2.50 करोड़ रुपये की मांग की थी, मगर शासन ने 1.20 करोड़ रुपये की डीपीआर (विस्त्रित प्रगति रिपोर्ट) स्वीकृत की। और सितंबर 2019 में 32 लाख रुपये की पहली किस्त भी पंचायत को अवमुक्त की। ट्रंचिंग ग्राउंड में गड्डें, जैविक व अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण, चहारदीवारी, दीवार, संपर्क मार्ग, कर्मचारी आवास आदि का निर्माण होना है।
ट्रंचिंग ग्राउंड को गांव से हटाने की एकाएक उठी मांग पहेली बनी हुई है। मंजूरी के करीब छह साल बाद ऐन चुनाव के दौरान इस तरह के विरोध को कई जानकर सियासी भी मान रहे हैं। कुछ लोग आंदोलन को पर्दे के पीछे से कुछ लोगों द्वारा संचालित करने का भी अंदेशा जता रहे हैं। मगर आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध उनके लिए सियासी नहीं, क्षेत्र के अस्तित्व के लिए जरूरी है।
ट्रंचिंग ग्राउंड से पेयजल स्रोत को किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंच रहा है। इसकी जांच के लिए तकनीकी अफसरों की टीम भेजी गई थी। इसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। अलबत्ता ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनने तक अस्थायी निर्माण कर कूड़े का इस तरह निस्तारण किया जा रहा है, जिससे गांव के लोग और हरियाली किसी को भी नुकसान न हो। साथ ही ग्रामीणों की वाजिब मांग के निस्तारण के लिए प्रशासन हर वक्त तैयार है।
एसएन पांडेय, डीएम, चंपावत।
कूड़े के वाहनों को रोके जाने पर नगर पंचायत ने तहरीर दी
लोहाघाट (चंपावत)। फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने गए दो वाहनों को रोके जाने पर नगर पंचायत ने सख्त तेवर अपनाए हैं। पंचायत के ईओ कमल कुमार ने सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मगर थाने ने फर्नहिल क्षेत्र थाने में न होने की दलील दे प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। प्रभारी थानेदार हेमंत कठैत ने कहा कि फर्नहिल क्षेत्र लोहाघाट थाने में शामिल नहीं है। बाद में ईओ ने इस मामले की सूचना एसडीएम को दी।
ईओ का कहना है कि शनिवार को नगर में एकत्र कूड़े के निस्तारण के लिए पर्यावरण मित्र कूड़ा वाहन को ट्रंचिंग ग्राउंड में ले जा रहे थे। तभी इसी दौरान धरने में बैठे लोगों ने कूड़ा वाहन को रोक कर कूड़ा नहीं डालने दिया।
कूड़ा विवाद के बाद अब सीमा विवाद
लोहाघाट (चंपावत)। फर्नहिल में नगर पंचायत के निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड की सीमा को लेकर राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की बीच रस्साकस्सी चल रही है। दोनों ही विभाग फर्नहिल ट्रंचिंग ग्राउंड को अपना इलाका न होने की बात कह पल्ला झाड़ रहे हैं।
जिसके चलते कूड़ा निस्तारण में बाधक बने तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए नगर पंचायत दोनों विभागों की परिक्रमा करने में लगा है। लोहाघाट थाने के दरोगा हेमंत कठैत का कहना है कि फर्नहिल पुलिस क्षेत्र में नहीं आता है, यह क्षेत्र राजस्व विभाग का है।
जिसके चलते राजस्व विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा। दूसरी तरफ राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार का कहना है कि फर्नहिल लोहाघाट तहसील का राजस्व गांव है। लेकिन यह राजस्व पुलिस क्षेत्र में नहीं आता है।