फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Texi Union

टैक्सी यूनियन ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest by Texi Union
चंपावत जिला मुख्यालय में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से टैक्सी चालक भी परेशान हैं। इसलिए टैक्सी यूनियन महासंघ के बैनर तले कई चालकों और मालिकों ने बृहस्पतिवार को विरोध, प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई पर रोक लगा विभिन्न रूटों पर चलने वाली टैक्सी वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना था कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सब्जियां तक महंगी होने के कारण गरीब जनता और टैक्सी वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन टैक्सी वालों का किराया वही है। बताया कि पहले तक चंपावत से पिथौरागढ़ तक जाने में 700 रुपये का तेल लगता था लेकिन अब 1200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि यात्रियों से कोरोना काल से पहले का किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को हर माह बैंक ऋण की किस्त, विभागीय कर और बीमा आदि का भुगतान करना पड़ता है। इस कारण सभी टैक्सी चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सुलझाने के लिए उन्होंने दियूरी, तामली, नरियालगांव, सिप्टी, खेतीखान आदि मार्गों पर टैक्सी वाहनों का किराया बढ़ाने की मांग की। इनमें प्रेम सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश सिंह, सूरज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर मार्ग मैक्स वाहन किराया अल्टो कार किराया
चंपावत से टनकपुर 200 250
चंपावत से पिथौरागढ़ 200 250
चंपावत से तामली 180 200
चंपावत से लोहाघाट 50 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed