फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Roadways Staff Union

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का सांकेतिक प्रदर्शन जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest by Roadways Staff Union
टनकपुर में सांकेतिक प्रदर्शन करते रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। दो माह के वेतन भुगतान के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मियों का सांकेतिक प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय के पास कर्मचारियों ने एक घंटे तक धरना, प्रदर्शन किया। पिछले दो माह दिसंबर, जनवरी का वेतन भुगतान न करने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है, जो वेतन भुगतान तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे खफा कर्मियों ने सोमवार से मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन शुरू किया है। परिषद के टनकपुर स्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि परिषद सदस्यों ने वेतन मिलने तक प्रतिदिन मंडलीय प्रबंधक संचालन के कार्यालय के बाहर एक घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि दो माह का वेतन नही मिला है जबकि तीसरे माह फरवरी के पूरा होने में भी कुछ ही दिन बचे हैं।
विज्ञापन

परिषद के उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वेतन का भुगतान न होने से कर्मियों को घर चलाने एवं बच्चों की स्कूल की फीस आदि चुकाने में परेशानी हो रही है। बुधवार को भी कर्मियों ने एक घंटे तक मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सदस्य भुवन चंद्र पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री विनोद नौटियाल, रेवाधर चौड़ाकोटी, अबरार हुसैन, अनिल भट्ट, ईश्वरी दत्त त्रिपाठी, जगदीश पुरी, राजन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed