फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by PDS Galla Vendors

मानदेय और कमीशन को लेकर आंदोलन में डटे रहे गल्ला विक्रेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest by PDS Galla Vendors
टनकपुर में धरने पर बैठ प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/टनकपुर। पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की जिला इकाई ने बुधवार को भी मानदेय और कमीशन दिलाने आदि मांगों के लिए धरना, प्रदर्शन जारी रखा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ओर से चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट, पाटी में खाद्यान्न गोदाम के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति जिलाध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में एकजुट सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना था कि 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिलाने, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करने से पूर्व कोटेदारों का लाभांश तय करने और कमीशन भाड़े में बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से गल्ला विक्रेताओं की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर ललित मोहन पांडेय, भैरव सिंह चौधरी, पुष्कर दत्त, श्याम सिंह, गोविंद बल्लभ, राजेश जोशी, दीवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

टनकपुर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बुधवार को भी हड़ताल जारी रख आरएफसी गोदाम में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ भाड़ा देने की घोषणा की है। यह नाकाफी है। उन्होंने मानदेय दिलाने समेत संगठन की सभी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। धरना-प्रदर्शन में बृजमोहन धानिक, चर्चित शर्मा, कृष्ण चंद, अशोक कलखुड़िया, प्रदीप देउपा, भुवन राम, सुग्रीव चंद, प्रेमप्रकाश भट्ट, ललित चंद, गोपाल सिंह, महेंद्र ऐरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed