{"_id":"618180468bd3e8242a1695b7","slug":"protest-by-anganbadi-worker-in-champawat-champawat-news-hld443479193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते...
विज्ञापन
मानदेय वृद्घि की मांग को लेकर चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। फोटो: सं
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार धनतेरस के बावजूद जारी रहा। आंदोलन के 33वें दिन मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर कार्य बहिष्कार किया।
उनका कहना था कि मांग पूरी करवाने के लिए वह एक माह से अधिक से आंदोलन कर रहीं हैं। दिवाली में भी उन्हें अपनी मांग शासन तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है लेकिन सरकार को उनके आंदोलन से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
उन्होंने हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते आदि नारों के साथ विरोध, प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार किया गया। इनमें मीना बोहरा, सुनीता पांडेय, सरोज तड़ागी, सविता देवी, कमला देवी, पुष्पा मेहरा, गीता पाटनी, दीपा ज्योति आदि रहे।
विज्ञापन
धनतेरस पर भी धरना-प्रदर्शन करतीं रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
टनकपुर (चंपावत)। मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को धनतेरस के दिन भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन पर डटी रहीं। उन्होंने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्र के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में गोविंदी पंत, गोविंदी मेहता, गीता बिष्ट, हेमलता गड़कोटी, शहाना परवीन, सुधा देवी, शांति देवी, हीरा रावत, ममता देवी आदि थे।