फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest against water institute for drinking water in Jaulari

जौलाड़ी गांव में पेयजल को लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest against water institute for drinking water in Jaulari
पेजल किल्लत के चलते पाटी के जौलाड़ी गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। विकासखंड के जौलाड़ी गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत के चलते जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुचारु न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिनों में जहां पानी की इस गांव में भारी किल्लत होती थी, वहीं बरसात के बावजूद विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्रोत में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बावजूद मुख्य टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बार-बार विभाग के आला अधिकारियों से पेयजल लाइन में फंसी मिट्टी और रेत को निकालने की मांग की गई लेकिन ग्रामीणों की मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। लोगों ने पेजयल लाइन को जल्द ठीक करने के साथ पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत ने बताया कि स्रोत से पेयजल लाइन की मरम्मत कर शुक्रवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इनमें संदीप मेहता, भगवान मेहता, शेर सिंह, प्रह्लाद सिंह, नवीन राम, कुंवर सिंह, सुरेश राम, राकेश सिंह, धनी देवी, शांति देवी, दीपा देवी, निर्मला देवी, मीना मेहता, कमला देवी, ईश्वरी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed