फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest against the neglect of demands

मांगों की अनदेखी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 09 May 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 09 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against the neglect of demands
लोहाघाट में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों की अनदेखी पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


 बुधवार को मोर्चे के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता और सीता गहतोड़ी के संचालन में आयोजित बैठक में कर्मचारियों का कहना था कि उनके द्वारा लंबे समय से शिक्षक कर्मचारियों को सेवाकाल में तीन पदोन्नति या एसीपी का लाभ देने, ग्रेड वेतन 4600 पाने वाले शिक्षकों को 17140 मूल वेतन अनुमन्य कर संवर्गीय वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगें की जाती रही हैं। लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन



 मुख्य संयोजक जोशी ने बताया कि 14 मई तक विभाग वार गेट मीटिंग की जाएगी, जबकि 18 मई को सभी कार्मिक, शिक्षक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रा बिष्ट, शांति भंडारी, संतोष चंद, विमला कोहली, बबीता महर, श्वेता जोशी, त्रिलोचनी पांडेय, गीता बिष्ट, मंजू कोहली, पुष्पा टम्टा, देवकी जोशी, निर्मला साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी को मुख्य संयोजक बनाए जाने पर खुशी
लोहाघाट(चंपावत)। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा का एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी को मुख्य संयोजक बनाए जाने पर शिक्षकों कर्मचारियों ने खुशी जताई है। मोर्चे के प्रदेश संयोजक ठाकुर प्रहलाद सिंह मेहता ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। मुख्य संयोजक बनाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, जूनियर हाईस्कूल के रमेश देव, पीडब्लूडी फील्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हरीश गहतोड़ी, पवन गड़कोटी, नारायण सिंह कार्की, बीएस राणा, बची सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बोहरा, एमएस जीना आदि ने खुशी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed