फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protective works will be done to prevent landslides in Rajbunga fort complex

Champawat News: राजबुंगा किला परिसर में भूस्खलन रोकने के लिए होंगे सुरक्षात्मक कार्य

Wed, 05 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Protective works will be done to prevent landslides in Rajbunga fort complex
चंपावत। जिला मुख्यालय के एतिहासिक राजबुंगा किला परिसर में भूस्खलन रोकने के लिए जल्द सुरक्षात्मक कार्य होंगे। इसके लिए शासन ने राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से प्रथम किस्त 38 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दिए हैं। वर्तमान में राजबुंगा किला परिसर में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय और लीगल एड क्लीनिक आदि कार्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

चंद शासकों की ओर से 13 वीं शताब्दी से पूर्व निर्मित राजबुंगा किले को ब्रिटिश हुकूमत के दौर में भी केंद्रीय स्थल के रूप में प्रयोग में लाया गया। पिछले वर्ष आई भारी बारिश से राजबुंगा किले की दीवारों में दरारें आने से किले को खतरा होने लगा। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से भूस्खलन रोकने के लिए 63.58 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शासन की ओर से मूल्यांकन और विभागीय समिति की बैठक में संस्तुति प्रदान करते हुए राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से प्रथम किस्त के रूप में 38 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
किले को संग्रहालय में तब्दील करने की कवायद शुरू
चंपावत। जिला मुख्यालय के मध्य स्थित राजबुंगा किले को संग्रहालय में तब्दील करने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से राजबुंगा किले को संग्रहालय का स्वरूप दिया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि संग्रहालय निर्माण के लिए जिला योजना में 20 लाख रुपये की डीपीआर के सापेक्ष प्रथम चरण में 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed