फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protect Nepal border area with promptness: DIG

मुस्तैदी से करें नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा: डीआईजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Protect Nepal border area with promptness: DIG
चंपावत पंचम वाहिनी परिसर का निरीक्षण करते एसएसबी के उप महानिरीक्षक डीएन भोंबे। संवाद न्यूज एजें - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोंबे ने नेपाल से लगी सीमा की चौकसी और मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को पंचम वाहिनी मुख्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बार्डर आउटपोस्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन

पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि वाहिनी के अंतर्गत आने वाली सभी 19 बीओपी में पूरी सतर्कता के साथ दिन-रात चौकसी की जा रही है। कमांडेंट ने सीमा की सुरक्षा के लिए उठाए कदमों की भी जानकारी दी। डीआईजी भोंबे ने एसएसबी जवानों के साथ बेहतर समन्वय और उनकी दिक्कतों को दूर करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। बाद में पंचम वाहिनी परिसर में पौधरोपण किया गया। डीआईजी ने आपदा राहत के मॉकड्रिल में भाग लेने वाले जवानों के प्रदर्शन की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed