फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protect food for three months in warehouses

तीन माह का खाद्यान्न गोदामों में सुरक्षित रखें

Fri, 16 Jun 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 16 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Protect food for three months in warehouses
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जबाब देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों से मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने, संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी सहित आपरेटर की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों को मानसून के दौरान सभी सावधानियां बरतने और तीन माह का खाद्यान्न सभी गोदामों में सुरक्षित रखने, पेेट्रोल और डीजल  का स्टाक रखने को कहा। बताया कि आपदा मद से 46 करोड़ रुपये की धनराशि सभी जिलों को उपलब्ध करा दी गई है, इसलिए जरूरी उपकरणों को खरीद लें। 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सड़कों के बंद होने की स्थिति में सभी वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर उन्हें खुले रखने, सूचना पटों के माध्यम से मुख्य सड़कों एवं वैकल्पिक मार्ग की स्थिति की जानकारी चस्पा करने, वायरलेस सेट, स्थायी तथा अस्थायी हेलीपैडों को दुरुस्त रखने, रिलीफ सेंटर बनाने के लिए भवनों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए। प्रभारी डीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि सभी अस्थायी तथा स्थायी हेलीपैडों को चिन्हित कर ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन


संवेदनशील 56 स्थानों पर क्रैश वैरियर या पैरापिट स्थापित करने के लिए लोनिवि को निर्देश दे दिए गए हैं। जेसीबी की तैनाती के साथ आपरेटरों के नंबर कंट्रोल रूम में अंकित कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एडीएम को लोहाघाट बाईपास सड़क मार्ग के निर्माण में जरूरी कार्रवाई के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हरगोविंद भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, राजेश कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed