{"_id":"59fc9d534f1c1bc1678b9002","slug":"promotion-granted-on-the-basis-of-the-vacant-posts-of-the-ministerial-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के रिक्त पदों के आधार पर दी जाए पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के रिक्त पदों के आधार पर दी जाए पदोन्नति
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल के जिला स्तरीय सम्मेलन में मौजूद कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीजीआईसी प्रेक्षागृह में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के दसवें द्विवार्षिक अधिवेशन में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की सेवा नियमावली बनाए जाने और संवर्ग में वर्षों की बाध्यता समाप्त कर रिक्त पदों के आधार पर पदोन्नति दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वार्षिक अधिवेशन में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।
कर्मचारी नेताओं ने स्कूलों और कार्यालयों में लेखा कार्य करने वाले मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को पांच हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता प्रदान किए जाने, मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने, सभी कर्मियों को वाहन भत्ता दिए जाने, कुमाऊं मंडल में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक एवं निदेशालय स्तर से सभी पदोन्नति सूचियां जारी किए जाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा उप शिक्षाधिकारी पदों में 50 प्रतिशत का कोटा निर्धारित करने, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर अलग से पद सृजित किए जाने तथा सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के कार्य एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण तत्काल किए जाने की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
इससे पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, प्रधानाचार्या हेमंती बोरा आदि ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता और रवींद्र पांडेय के संचालन में हुए पहले सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, मंत्री गुंसाई सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र पाठक, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, सचिव सीता राम पोखरियाल, जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव, राजकीय शिक्षक संघ के जगदीश अधिकारी, एलएम चतुर्वेदी, जीवन ओली, आरएन पंत, इंद्रेश लोहनी, भूपेश देव, गणेश जोशी आदि ने विचार रखे। अधिवेशन के दूसरे सत्र में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।