{"_id":"6339e149688f3708aa5c20d1","slug":"programme-in-pati-school-champawat-news-hld4777581102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित
विज्ञापन
पाटी के इंडस स्कूल में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते छात्र।
- फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी जानकीधार में बेनी देवी और सुमित राय मेमोरियल छात्रवृत्ति समारोहपूर्वक बांटी गई। इसके लिए इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को बुलाया गया।
हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तरुण कुमार, मनीषा बिष्ट, शिवानी बोहरा, निकिता को स्व. बेनी देवी की स्मृति में उनके पुत्र कैप्टन गोपाल सिंह बोहरा ने छात्रवृत्ति दी। इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाले संगीता, तरुण कुमार, अंकिता, मानसी पांडेय और कक्षा छह से आठ तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र युगल किशोर, सागर कुमार, गायत्री को स्व. सुमित राय मेमोरियल छात्रवृत्ति मिली।
एसएमसी अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य नरेश राय ने संचालन किया। इस दौरान भुवन सिंह बोहरा, मनोहर सिंह, जीवन सिंह मेहता, कैलाश राम, भावना भट्ट, दीपा राय, बबीता राय, नीलम गोस्वामी, योगेश जोशी, गिरीश जोशी, सुंदर नाथ गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
भाषण में अनुज, प्रियंका, प्रिया अव्वल
पाटी (चंपावत)। पाटी में रविवार को प्रतिभा सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को पं. धर्मानंद आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया और लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने किया।
इंडस नेशनल पार्टी के चेयरमैन दिनेश भट्ट ने अपने पिता के स्मृति दिवस को प्रतिभा सम्मान के रूप में मनाया। इस दौरान उनकी ओर से निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को उनके स्थान के अनुसार चेक बांटे गए। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनुज जोशी प्रथम, प्रियंका पचौली द्वितीय, प्रिया बिष्ट तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग में सोहन चंद्र, हिमांशु मेहता, मनीष भट्ट पहले तीन स्थानों पर रहे। प्राथमिक वर्ग में प्रदीप पचौली, गरिमा, कृष्णा मनराल, पीयूष बोहरा, मानसी जोशी को विद्यार्थी पुरस्कार छात्रवृत्ति मिली। बसंत टकवाल, दीपक सोराड़ी, दिनेश पनेरु, विनोद गहतोड़ी निर्णायक रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, महेश ढेक, हयात सिंह, तारा सिंह, दीपक जोशी, रवीश पचौली आदि रहे।