फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Programme in Pati Collage And Tanakpur School

पाटी और टनकपुर के छात्रों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Programme in Pati Collage And Tanakpur School
टनकपुर के एमडीएम स्कूल में जूडो सीखते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने ऑपरेशन आत्मरक्षा अभियान चलाया है। इसके तहत यहां एमडीएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जूडो के जरिये आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताने के अलावा टोल फ्री नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना देने के लिए कहा गया। महिला सुरक्षा कानून, यातायात संबंधी नियम भी बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे दूर रहने की सीख दी।
विज्ञापन

पाटी कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूक किया
पाटी (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज पाटी में नशाविरोधी ऑनलाइन गोष्ठी में संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. आनंद सिंह उनियाल ने नशे के खिलाफ जागरूकता संबंधी उपाय बताए। एंटी ड्रग्स सेल के गठन की जानकारी दी। कहा कि समाज में नशे के शिकार लोगों को चिह्नित कर मार्गदर्शन जरूरी है। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के तरीके बताए। एंटी ड्रग्स सेल की नोडल अधिकारी डॉ. संध्या गड़कोटी ने संचालन किया। गोष्ठी में डॉ. हिना परवीन, डॉ. रितु पाल समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed