{"_id":"618eb7a8ac5d3203c66f78e0","slug":"problume-of-water-in-lohaghat-champawat-news-hld444348511","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे डनगांव में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना सही न होने पर खाली बर्तनों के साथ
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे विकासखंड के डनगांव की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाएं ठीक न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। इससे आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर जल संस्थान से पेयजल योजनाएं जल्द सुचारु करवाने की मांग की है।
पेयजल योजना की मरम्मत न होने पर शुक्रवार को ग्रामीण मोहन पांडेय के नेतृत्व में एकत्र ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लिए बीएडीपी और जल संस्थान से दो-दो पेयजल योजनाएं बनीं हैं लेकिन पिछले माह हुई भारी बारिश से दोनों पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। इसके बाद विभाग से कई बार पेयजल योजना को सुधारने की मांग की गई, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल योजनाएं सही न होने पर वह गधेरों का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को जल्द सुचारु न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही पेयजल योजना को चालू कर दिया जाएगा। इस मौके पर रमेश राम, उदय राम, रेवती देवी, राकेश पांडेय, नाथ राम, नारायण पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
लेक अमोड़ी में पेयजल किल्लत
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र लेक अमोड़ी के ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान हैं। पिछले पांच माह से पेयजल संकट से जूझ रहे लेक अमोड़ी के छोटे-छोटे बच्चों को प्यास बूझाने के लिए एक किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण कमल दत्त, जगदीश भट्ट, जीवन भट्ट आदि ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से यहां के लिए बनाई गई पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। इस कारण यहां रह रहे 25 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि यहां दो पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं, लेकिन एक में भी पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एक गधेरे से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों को कहना है कि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
पाटी में पानी की किल्लत, धरना दिया
पाटी (चंपावत)। पाटी में पेयजल किल्लत से त्रस्त लोगों ने शुक्रवार को धरना दिया। धरने के बाद एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा गया। नागरिकों ने आपूर्ति सुचारु न होने पर सोमवार को फिर से धरने की चेतावनी दी। नागरिकों ने आरोप लगाया कि पाटी बाजार और न्यू कॉलोनी क्षेत्र में 15 दिन से पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। इस कारण लोगों को नौले, धारे से पानी ढोना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तहसील दिवस सहित विभिन्न मंचों में जल संस्थान के अधिकारियों को बताने के बाद भी पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, प्रधान मीना पचौली, प्रेमा, पुष्पा, रंजना, मंजू गहतोड़ी, देवकी नंदन जोशी, नवीन चंद्र, खीमानंद जोशी आदि ने धरना दिया। नागरिकों ने पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने पर सोमवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के जेई सीएस भट्ट ने खामी को दूर कर व्यवस्था यथाशीघ्र सुचारु करवाने की बात कही है।