फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems increased due to five doctors going on leave

Champawat News: पांच डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से बढ़ीं दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to five doctors going on leave
चंपावत जिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट समेत पांच डॉक्टर अवकाश पर हैं इस कारण मंगलवार को अस्पताल आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट, पैथोलॉजिस्ट डॉ.राशि बिष्ट, पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी, सर्जन डॉ.हिमांशु पांडेय और डॉ. राहुल चौहान मंगलवार को अवकाश पर थे। इस दौरान पाटी ब्लॉक से सर्जन को दिखाने पहुंचीं 32 वर्षीय ललिता को बैरंग लौटना पड़ा।
साथ आए योगेश मौनी ने बताया कि जिला अस्पताल में जब उन्होंने मरीज को गाइनोकोलॉजिस्ट को दिखाया तो गाइनोकोलॉजिस्ट ने सर्जन को दिखाने के लिए कहा लेकिन सर्जन अवकाश पर थे। इसी तरह रौसल से अनीता देवी अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची थीं लेकिन अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद था जिस कारण उन्हें भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. विवेक ने बताया कि यह सभी डॉक्टर अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट और पैथोलॉजिस्ट डॉ.राशि बिष्ट एक माह के अर्जित अवकाश पर हैं। वहीं सर्जन डॉ.हिमांशु पांडेय प्रशिक्षण पर गए हैं। सर्जन डॉ.राहुल चौहान एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर थे। इसके अलावा पीएमएस डॉ.एचएस ऐरी अर्जित अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed