फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems due to lack of pediatrician in the district hospital

Champawat News: जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से दिक्कतें

Wed, 07 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Problems due to lack of pediatrician in the district hospital
चंपावत। जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बढ़ती ठंड के कारण बच्चोंं को खांसी, जुकाम, बुखार, गैस, पीलिया और टाइफाइड संबंधी शिकायतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी 251 रही जबकि बुधवार को मरीजों संख्या में इजाफा हुआ और 279 मरीज आए। दिसंबर में बाल रोग विशेशज्ञ के अनुबंध की एक साल की अवधि पूरी होने के बाद अभी तक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हो पाए हैं। जनवरी मेंं एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट ने बच्चों का इलाज किया लेकिन अब वह अस्पताल में समय नहीं दे पा रहे हैं। बाल रोग विशेशज्ञ के नहीं होने से मरीजों को फिजिशियन डॉ. अजय कुमार से इलाज कराना पड़ रहा है जिससे उनके पास काफी ज्यादा संख्या में मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन



कोट

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु का एक साल अनुबंध समाप्त होने के बाद यह पद खाली है। इस संबंध में डीजी को पत्र के माध्यम से जानकारी पहले ही दी गई है। - डॉ. पीएस खोलिया, पीएमएस, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed