फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems arose in the camp 84 multipurpose Regdu

रेगड़ू बहुद्देशीय शिविर में उठी 84 समस्याएं

Tue, 20 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Problems arose in the camp 84 multipurpose Regdu
बाराकोट के रेगडू में लगे बहुदेश्यीय शिविर में लागों की समस्याएं सुनते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बाराकोट ब्लॉक के जीआईसी रेगड़ू में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता, रोड डामरीकरण, रोड निर्माण में हुई क्षति का मुआवजा आदि से संबंधित 84 समस्याएं सामने आईं, इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सीडीओ आरएस पोखरिया ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और आवेदनों पर अधिकारी तत्काल संज्ञान लेना सुनिश्चित करें। 
शिविर में ग्राम्य विकास विभाग ने दो व्यक्तियों को बीपीएल क्रमांक, 34 को परिवार रजिस्टर की नकल, एक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, चार  बालिकाओं के एलआईसी की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति, राजस्व विभाग ने दो आय प्रमाण पत्र, दो स्थायी निवास प्रमाण पत्र, छह जाति प्रमाण पत्र, चार पर्वतीय प्रमाण पत्र,  समाज कल्याण विभाग ने दो तीलू रौतेली पेंशन, एक वृद्धावस्था आवेदन फार्म, चिकित्सा विभाग ने चार विकलांग प्रमाण-पत्र जारी किए।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग ने 10 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। हौम्योपेथिक, आयुर्वेदिक, एलौपेथिक विभाग की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में 379 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। पशुपालन विभाग ने 50 पशुपालकों को दवाएं वितरित की गई। शिविर में कृषि, उद्यान विभागों की ओर से कृषि यंत्रों और कीटनाशक दवाओं की बिक्री की गई। संचालन डीएचओ डॉ. एचसी तिवारी ने किया। शिविर में एसडीएम सीएस डोभाल, पीडी हरगोविंद भट्ट, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डीएसओ आरएस धामी, एसडीओ विद्युत एचएस सौन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed