फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prize Distribution in Devidhura

देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय को गीतांजलि समिति ने दिए 21 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Prize Distribution in Devidhura
देवीधुरा के संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीसी जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते गीतांजलि - फोटो : LOHAGHAT
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में सोमवती अमावस्या पर लोहाघाट के पांडे बंधुओं ने अपनी मां मोहनी पांडे और पिता चिंतामणि पांडे की स्मृति में गीतांजलि सेवा समिति ने संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों के लिए कंबल और वेद मंत्र कक्षा के लिए आसन भेंट किए। महाविद्यालय के विकास के लिए 21 हजार रुपये का चेक दिया गया। नियमित रूप से हर साल प्रदेश में संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में जगह बनाने के लिए समिति ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीसी जोशी को सम्मानित किया। इससे पूर्व धार्मिक मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवा समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडेय, अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे, विपिन चंद्र पांडे, योगेश पांडे के प्रयासों की सराहना की गई। समिति ने शिक्षा के साथ ही संस्कृति और संस्कार देने में आगे रहने वाले इस महाविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मां बाराही धाम के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री ने संचालन किया। इस मौके पर एडवोकेट नवीन मुरारी, दीपक बिष्ट, पंकज मुरारी, अंकुर करायत, नारायण गिरि, नितिन मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed