फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Priya was first in the high jump and Riyashi was first in the long jump in the under-16 age group.

Champawat News: अंडर 16 आयु वर्ग की ऊंची कूद में प्रिया, लंबी कूद में रियांशी रहीं प्रथम

Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Priya was first in the high jump and Riyashi was first in the long jump in the under-16 age group.
टनकपुर(चंपावत)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन चंपावत की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता वूमेंस एथलेटिक्स लीग में अंडर 16 आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रियांशी, 600 मीटर दौड़ में सौम्या, ऊंची कूद में प्रिया ने प्रथम स्थान पाया। स्टेडियम प्रभारी एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि लंबी कूद में रियांशी प्रथम, सौम्या द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में सरिता प्रथम, तनिष्का द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। शॉटपुट में सुमन प्रथम, दीक्षा द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। जबकि जैवलिन थ्रो में दीक्षा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, मनीषा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

मुजिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव हर्ष साहनी ने बताया कि प्रतिभा पहचान और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह पाटनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यहां डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट, नेहा, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, सीएस खोलिया, कृष्ण कुमार, नरेंद्र बोहरा, मोहन राणा, आकाशदीप, अरुण राणा, नितिन भारती, हीरा राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed