{"_id":"59b181b84f1c1bf77f8b4d37","slug":"prior-promotion-then-more-teachers-than-standard-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पदोन्नति, फिर हटेंगे मानक से अधिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पदोन्नति, फिर हटेंगे मानक से अधिक शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक लेते जिला शिक्षाधिकारी सत्यनारायण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक से अधिक शिक्षक और असंगत शिक्षकों को विद्यालयों से दूसरी जगह स्थानांतरित करने से पूर्व शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी। ये निर्णय बृहस्पतिवार को जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण की अध्यक्षता में शिक्षक नेताओं के साथ हुई बैठक में लिया गया।
बताया गया कि जिले में मानक से अधिक (छात्र संख्या के अनुपात से अधिक शिक्षकों की तैनाती) और असंगत (एक स्कूल में एक ही विषय के दो शिक्षक) 15 शिक्षक हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, महामंत्री देवीदत्त जोशी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव, महामंत्री रमेश जोशी सहित तमाम शिक्षकों ने इन श्रेणियों के अध्यापकों को इधर-उधर किए जाने से पूर्व पदोन्नति की पात्रता वाले शिक्षकों को पदोन्नति देने का सुझाव दिया। तय किया गया कि पदोन्नति के बाद यह कार्रवाई की जाएगी। पदोन्नति की प्रक्रिया सितंबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक में चंपावत के उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, लोहाघाट के हरेंद्र साह, बाराकोट के महावीर चौधरी व पाटी के प्रभारी उप शिक्षाधिकारी प्रदीप गहतोड़ी, रवींद्र पांडेय आदि मौजूद थे।