फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prime rouge rouge rouge be ...

लाली हो लाली पधानी लाली...

Tue, 16 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 16 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Prime rouge rouge rouge be ...
लाली हो लाली पधानी लाली... - फोटो : अमर उजाला
 सुंई में चल रहे आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की  अध्यक्षता और कैलाश पांडेय, भुवन चौबे के संचालन में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ बाराकोट के ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। मोहन पांडेय के नेतृत्व में हल्द्वानी की आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने मां भगवती की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की।

दीपक नगरकोटी, चंद्र प्रकाश की ओर से प्रस्तुत गीत ‘लाली हो लाली पधानी लाली’, ‘निलिमा निलिमा पाकी जाले केलमा, हीरा समधनी नाची दे’ आदि गीतों पर दर्शक भी जमकर डांस किया। आयोजन समिति की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, डॉ. महेश ढेक, रमेश चौबे, प्रकाश खर्कवाल, राजू चौबे, गौरव डुंगरिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल
महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। कृषि विभाग के एडीओ भूप सिंह, दान गिरि, भेषज संघ के केएन भट्ट, हेमलता, कृषि विज्ञान केंद्र के भुवन चंद्र, बाल विकास विभाग की हेमलता चौबे, गायत्री चौबे, एएनएम देवकी जोशी, सुनीता पाटनी, त्रिलोचनी पांडेय की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग ने लगाया शिविर
महोत्सव में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई। आपदा प्रबंधन, फायर बिग्रेड, पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में मुख्य प्रशिक्षक नरेंद्र कुटियाल, मोहन सिंह अधिकारी, मोहन बिनवाल, धन  सिंह, दीपक भट्ट, शेखर भट्ट ने लोगों को आपदा के समय घायलों को निकालना, आसपास पड़ी रस्सियों, कंबल, लकड़ी आदि से स्ट्रेचर बनाना, रस्सों के सहारे  खाई में जाना तथा घायलों को लाने आदि की विभिन्न जानकारियां देने के साथ इसका प्रदर्शन किया गया।


महोत्सव में आज 
सुबह 8.30 बजे  कर्णकरायत से सुंई तक पांच किमी क्रास कंट्री रेस, वॉलीबाल फाइनल मैच, महिलाओं का झोड़ा, कुर्सी दौड़ के अलावा विभिन्न शैक्षिक और खेलकूद  होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed