{"_id":"65b689c759473f0c400e3db4","slug":"primary-health-center-regdu-awarded-kayakalp-award-champawat-news-c-229-1-shld1009-105031-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेगड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेगड़ू
Sun, 28 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर बाराकोट ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेगड़ू को उत्तराखंड कायाकल्प सम्मान मिला है। अस्पताल को पुरस्कार मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों ने खुशी जताई है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेगड़ू के फार्मासिस्ट सुरेश चंद्र पाटनी ने बताया कि बीते दिवस देहरादून में हुए समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022-23 में स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण में चिकित्सा सुविधा में गुणवत्ता में सुधार के लिए कायाकल्प पुरस्कार दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र रेगड़ू में अस्पताल स्टाफ ने सीमित साधनों के बावजूद अस्पताल में स्वच्छता के साथ कोरोना और मौसमी संक्रमण को रोकने में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। अस्पताल को पुरस्कार मिलने पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बाराकोट डॉ. मंजीत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मेहता, राजेश सिंह, गिरधर सिंह, राजकुमार, हयात सिंह आदि ने बधाई दी है। संवाद