फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   President of Woman Commission

देवभूमि को बनाएंगे देवीभूमि : कंडवाल

Sat, 04 Mar 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
President of Woman Commission
उज्वला पुनर्वास केंद्र के कार्यकर्ताओं से समस्याओं पर वार्ता करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष क
चंपावत। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का कहना है कि महिलाओं को सशक्त बनाकर देवभूमि को देवीभूमि बनाया जाएगा। यहां कलक्ट्रेट में उन्होंने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इसके लिए सबसे पहले महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग महिला खिलाड़ियों, छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

कंडवाल ने कहा कि प्रदेश की महिला नीति का प्रारूप बनाया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में ये नीति तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में महिला अपराध कुछ बढ़े हैं लेकिन इसकी एक वजह महिला जागरूकता बढ़ने से महिला उत्पीड़न के मामले थाने तक पहुंचना भी है। पहले ये मामले दर्ज नहीं होते थे। घरेलू हिंसा से बचाव पर भी जोर दिया गया है। विशाखा निर्देश का पालन करा आयोग इसके दुरुपयोग की रोकथाम के लिए भी उपाय कर रहा है। वार्ता में ब्लॉक प्रमुख संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता फर्त्याल भी मौजूद थीं। इससे पहले उन्होंने उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed