{"_id":"577d36e44f1c1b72027fb557","slug":"prepared-to-deal-with-flooding-ssb-commandant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने को एसएसबी तैयार : कमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने को एसएसबी तैयार : कमांडेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से निपटने को एसएसबी तैयार : कमांडेंट
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ में आई आपदा में राहत कार्य के लिए एसएसबी ने एक रेस्क्यू टीम भेजी है। इसके अलावा बरसात में बनबसा, टनकपुर में बाढ़ की आशंका के चलते जवानों को सामान के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव राहत के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला से वार्ता में एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी को सीमा पर होने वाली तस्करी पर भी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बनबसा बीओपी में सिग्नल की परेशानियों को देखते हुए एसएसबी ने मोबाइल सेवा के बूस्टर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
गढ़ीगोठ में एक आपदा प्रबंधन टीम तैयार की गई है, जो बाढ़ आदि में राहत कार्य करेगी। इसके अलावा बनबसा, टनकपुर के बूम और शारदा क्षेत्र में भी जरूरत पड़ने पर एसएसबी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी। इस दौरान 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर, एसआई हरसुख चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन