फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prepare the appraisal in 10 days under the water life mission plan

जल जीवन मिशन योजना के तहत 10 दिन में तैयार करें आंगणन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Prepare the appraisal in 10 days under the water life mission plan
चंपावत जिला सभागार में जल जीवन मिशन को लेकर बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को नल से जोड़ने के लिए सीडीओ आरएस रावत की अध्यक्षता में जिला सभागार में जल संस्थान, जल निगम, मनरेगा, लघु सिंचाई के अभियंताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने कहा कि 10 दिन के भीतर योजनाओं के आगणन तैयार कर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत जिले का प्रदर्शन उच्चकोटि का होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझे और सौंपे गये दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं उसके आधार पर कार्ययोजना तैयार करते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में एई मनरेगा महेंद्र सिंह तथा अपर सहायक अभियंता कवींद्र बिष्ट ने कनिष्ठ अभियंताओं को तकनीकी जानकारी दी। बैठक में डीडीओ एसके पंत, ईई जल संस्थान बिलाल युनुस, ईई जल निगम वीके जोशी समेत जल निगम, जल संस्थान, लघु सिचाई, मनरेगा के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed