फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparations for CT scan operation intensified in Champawat Hospital

Champawat News: चंपावत अस्पताल में सीटी स्कैन संचालन की तैयारी तेज

Sun, 07 Jul 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparations for CT scan operation intensified in Champawat Hospital
चंपावत। मुख्यमंत्री की विधानसभा में लोगों को जल्द ही सीटी स्कैन का लाभ मिलने लगेगा। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके संचालन के लिए दो कर्मियों प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चंपावत के लोगों को अब सीटी स्कैन मशीन के लिए बाहरी जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल में सीटी स्कैन लगा दी गई। मशीन के संचालन के लिए जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल के एक्सरे तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मशीन का संचालन किया जाएगा। पूर्व में लो वोल्टेज की समस्या और अन्य कारणों से सीटी स्कैन मशीन अस्पताल के एक कक्ष में बंद पड़ी थी। सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर 58 लाख की लागत से लगाया है। इसका काम यूपीसीएल ने जून माह में पूरा कर लिया था। वर्तमान में लोगों को सीटी स्कैन के लिए पिथौरागढ़, खटीमा आदि शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब अस्पताल में सीटी स्कैन संचालन शुरू होने लोगों को सस्ती दरों में इसका लाभ मिलेगा। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि वर्तमान में दो एक्सरे तकनीशियनों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभागीय स्तर से तकनीशियन नहीं मिलने पर आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त की जाएगी। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed