{"_id":"63b4668c89d7ca2aa81522af","slug":"preparations-begin-for-uttarayani-fair-at-shri-byandhura-dham-tanakpur-news-hld4874535125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: श्री ब्यानधूरा धाम में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: श्री ब्यानधूरा धाम में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
श्री बाबा ब्यानधूरा मेला कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्रसिद्ध धाम बाबा ब्यानधूरा मंदिर में उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मंगलवार को श्री ब्यानधूरा मेला कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ ही उत्तरायणी मेले के भव्य आयोजन की रणनीति तय की गई है। इसके लिए मेला व्यवस्थापक कमेटी बनाई गई है।
बुडम में हुई बैठक में तलियाबांज के मोहन चंद्र जोशी को सर्वसम्मति से मेला कमेटी का अध्यक्ष एवं बुडम के खीम सिंह बिष्ट को सचिव बनाया गया। इसके अलावा डांडा के प्रेम सिंह उपाध्यक्ष, ककनई के पान सिंह उप सचिव, बुडम के गोविंद सिंह कोषाध्यक्ष और ककनई के धर्मेंद्र सिंह को मंत्री बनाया गया। मेला समिति में 26 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।
तय हुआ कि मकर संक्रांति पर्व पर धाम में हर साल लगने वाले भव्य मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए मेला व्यवस्था कमेटी गठित कर पुजारी दयाकिशन जोशी को पेयजल, सतपाल जोशी को विद्युत, पवन महरा को सुरक्षा और दयाकिशन जोशी को मेले की साज-सज्जा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में पं. शंकर जोशी, मोहन सिंह, चंचल सिंह, ललित सिंह, कुंदन सिंह, मोहन जोशी, खीम सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।