फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pregnant women in Mantande were made aware about safe delivery.

Champawat News: मनटांडे में गर्भवतियों को सुरक्षित प्रसव के लिए किया जागरूक

Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women in Mantande were made aware about safe delivery.
चंपावत। जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र मनटांडे में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता शिविर आयोजित कर गर्भवतियों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए अस्पताल में प्रसव जरूरी है। शिविर में महिलाओं को खुशियों की सवारी योजना, 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा और सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इधर मडलक में भी परिवारों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बीपीएम अमरचंद, सीएचओ संगीता गोस्वामी, फार्मासिस्ट अंकित प्रसाद और आशा कोऑर्डिनेटर पुष्पा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed