फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prayers for the prosperity of the country were sought in the farewell prayer.

Champawat News: अलविदा की नमाज में मुल्क की खुशहाली की मांगी दुआएं

Fri, 05 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Prayers for the prosperity of the country were sought in the farewell prayer.
लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में रमजान की आखिरी जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे को बढ़ाते हुए मुल्क के अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। खूना मलक मजिस्द में इमाम गुलाम रसूल, बाबा हसमत के यहां हाफिज जिया उल मुस्तफा ने रोजेदारों को नमाज अदा करवाई। मदीना मस्जिद कोलीढेक में शाकिर रजा ने नमाज अदा करवाई।
विज्ञापन

टनकपुर क्षेत्र की तीनों मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। नई जामा मस्जिद में मुफ्ती नदीम अहमद खान, नगर की पुरानी जामा मस्जिद में मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, मनिहारगोठ जामा मस्जिद में मुफ्ती अंसार अहमद ने अलविदा की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

बनबसा में बस अड्डा स्थित नूरी मुस्तफा में मौलाना शमशाद अहमद और केनाल काॅलोनी स्थित नूरूलहुदा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज पढ़वाई। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed