फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pray for country

उर्स में हुई मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ

Thu, 13 Jun 2019 11:06 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 13 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pray for country
सैयदवली बाबा की मजार पर चादरें चढ़ाने जाते लोग। - फोटो : सैय्यद वलीशाह बाबा की मजार पर चादरें चढ़ाने जाते लोग।

कुल शरीफ की रस्म के साथ सैय्यद वलीशाह बाबा का तीन दिनी उर्स बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने मजार पर चादरपोशी की और मुल्क की तरक्की और अमन की दुआएं मांगीं। वलीबाबा के मित्र रहे गौड़बाबा मंदिर में भी पूजा अर्चना कर देश और नागरिकों की सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कुल शरीफ के साथ सैय्यद वलीशाह बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से संपन्न हो गया। 11 जून को उर्स का आगाज किया गया था। बुधवार शाम को मजार पर चादरें चढ़ाई गईं। कव्वालों ने बाबा की शान में नात और कव्वालियां पेश कीं। कमेटी अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि मुंबई से आए इलियास मस्ताना, पूरनपुर से आए गुलाम वहीद साबरी, खटीमा के आकिब सिराज कव्वाल ने बाबा की शान में नात और कव्वालियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


सचिव मंजूर खान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कुल शरीफ का आयोजन कर अगले साल फिर मिलने की दुआ के साथ ही उर्स का समापन कर दिया गया। संरक्षक फिरोज खान ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव और रमजान के कारण वलीबाबा का सालाना उर्स देरी से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बाबा के मित्र रहे गौड़बाबा मंदिर में भी भजन कीर्तन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल ने भी क्षेत्र की ओर से चादरें चढ़ाईं। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कमेटी के कोशाध्यक्ष अब्दुल रशीद, जमील अहमद, मुनीर खान आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed