फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   pradhans forewarned authorities for resign

प्रधानों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी

Fri, 30 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 30 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
pradhans forewarned authorities for resign
चंपावत में एडीएम को ज्ञापन देते प्रधान संगठन। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायतों के राज्य वित्त में 65 फीसदी से अधिक की कटौती करने से नाराज ग्राम प्रधानों ने सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। विरोध में एकजुट हुए ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इसमें ग्राम प्रधानों की मांग पूरी न होने पर तीन जुलाई को प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों के साथ ही चंपावत जिले के ग्राम प्रधानों ने सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी दी है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि राज्य वित्त में कटौती के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, गिरीश सिंगवाल, गिरीश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र नाथ, अमजद हुसैन, केशव मौनी, संजय रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थ्वालखेड़ा के ग्राम प्रधान का इस्तीफा मंजूर करनेे की मांग
थ्वालखेड़ा के उप प्रधान और वार्ड सदस्यों ने ग्राम प्रधान द्वारा पद से दिए गए इस्तीफे को जल्द मंजूर करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जरूरी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान का कार्यभार उप प्रधान को सौंपने का आग्रह किया है।

उप प्रधान सुंदरी देवी, वार्ड सदस्य यशपाल सिंह, सुनीता चिलकोटी, संजय जोशी, विमला देवी ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रधान सतीश पांडेय ने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अब तक उनके इस्तीफे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधान के इस्तीफा देने के बाद से ग्राम पंचायत में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं।


उन्होंने प्रधान पांडेय का इस्तीफा तत्काल स्वीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करने को कहा है। बता दें कि सरकार पर ग्राम पंचायतों के विभिन्न बजटों में कटौती का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान सतीश पांडेय ने पिछले दिनों जिला पंचायतीराज अधिकारी को इस्तीफा दिया था, लेकिन अब तक इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed