फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Powercut in Tanakpur

चल्थी, सूखीढांग की ढ़ाई दर्जन ग्राम पंचायतों में पांच दिनों से अंधकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Powercut in Tanakpur
Powercut in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। चल्थी-सूखीढांग क्षेत्र की 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। समूचे क्षेत्र में रात में अंधकार छाया है। जलापूर्ति बाधित रहने से पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है।
विज्ञापन

संचार सेवा भी प्रभावित है। मोबाइल फोनों की बैट्री डाउन होने से लोगों के फोन स्विच ऑफ हो गए हैं। ऊर्जा निगम का तर्क है कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त लाइन दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि पांचवें दिन मंगलवार शाम अमोड़ी तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन

पहाड़ में हो रही बारिश से बिजली, पानी और संचार की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्वाला और धौन के बीच गिरे पेड़ों से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सूखीढांग, चल्थी और अमोड़ी क्षेत्र की करीब 25 ग्राम पंचायतों में पांच दिनों से अंधकार छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखीढांग निवासी ब्यानधूरा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पं. शंकर दत्त जोशी ने बताया कि स्वाला, अमोड़ी, बगेड़ी, बजौन, दियूरी, चल्थी, छतकोट, लड़ाबोरा, पचनई, तल्ली खटौली, मल्ली खटौली, वेला, मथियाबांज, बुड़म, जौल, श्यामलाताल, दूधौरी, नौलापानी, झालाकुड़ी, पोथ, सिलाड़, धूरा आदि ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप है।
इससे क्षेत्र में पेयजल और संचार सेवा भी प्रभावित है। स्थिति यह है कि लोगों के मोबाइलों की बैट्री डाउन होने से फोन स्विच ऑफ हो गए हैं। लिफ्टिंग पेयजल योजना से जलापूर्ति बाधित हो चुकी है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूपीसीएल की टीम तेजी से क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में जुटी है। मैं खुद इस कार्य की निगरानी कर रहा हूं। लाइन का रूट पर्वतीय होने से फॉल्ट प्वाइंट तक पहुंचने में समय लग रहा है। मंगलवार को अमोड़ी तक बिजली की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। लाइन दुरुस्त कर समूचे क्षेत्र में जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
- विकास भारती, एसडीओ, ऊर्जा निगम चंपावत।
तल्लापाल क्षेत्र में चौथे दिन हुआ उजाला
चंपावत। तीन दिन तक अंधेरे में रहे तल्लापाल बिलौन क्षेत्र के ढेरों गांवों के लोगों को आखिर चौथे दिन मंगलवार को उजाला हो सका। इसी के साथ चल्थी, झालाकुड़ी, दियूरी, जौल, श्यामलाताल, धूरा, मथियाबांज, मझेड़ा, बनलेख आदि क्षेत्रों में शनिवार सुबह से बिजली सेवा सुचारु हो सकी।
मझेड़ा के पास 11 केवी लाइन भारी बारिश से मलबा और पेड़ आ जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण तीन रात ये गांव के लोग अंधेरे में थे। इससे ग्रामीण न केवल अंधेरे में रह रहे थे, बल्कि मोबाइल चार्जिंग का भी संकट हो गया था। ऊर्जा निगम के जेई आरसी पंत ने बताया कि लाइन मेें आई बड़ी खराबी के कारण तीन दिन तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। अब मंगलवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
रैघाड़ी की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक करें, डीएम को भेजा ज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के रैघाड़ी गांव की पेयजल योजना लंबे समय से ध्वस्त होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पेयजल योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण नौले, गधेरों से पानी ढोकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेज पेयजल योजना को ठीक कर उन्हें राहत देने की मांग की है।
ग्रामीण प्रकाश राय, मनोज राय, शिवनाथ राय, चंद्रशेखर राय, पार्वती देवी, देवी दत्त आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व लोनिवि ने सड़क कटिंग के दौरान उनके गांव की पेयजल योजना को ध्वस्त कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों के अलावा यहां के स्कूलों में पेयजल संकट बना है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सही करने की मांग के लिए कई बार लोनिवि और जल संस्थान के अफसर से मांग की जा चुकी है, लेकिन ग्रामीणों की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सही करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed