फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power Cut in Champawat Tasheel

तहसील की विद्युत व्यवस्था ठप होने से बढ़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Power Cut in Champawat Tasheel
चंपावत तहसील में बिजली आने का इंतजार करते दूरदराज से आए ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय की विद्युत व्यवस्था ठप है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज क्षेत्रों से तहसील आए लोग काम न होने से मायूस होकर बैरंग लौटे। तहसील का जनरेटर लंबे समय से खराब है। तहसील प्रशासन ने इसकी सुध तक नहीं ली है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय से जुड़ी बिजली की लाइन में विद्युत तार बदलने, मरम्मत आदि का कार्य चल रहा है। इस कारण तहसील, उसके आसपास विद्युत व्यवस्था बाधित है। बिजली न होने पर वैकल्पिक रूप से तहसील के पास जनरेटर उपलब्ध है, लेकिन उसकी सुध न लेने और रखरखाव के अभाव में वह काफी लंबे समय से खराब है। शोपीस बना वह जनरेटर फिलहाल किसी भी उपयोग में नहीं है। ऐसे में विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर तहसील संबंधित सभी कामकाज ठप हैं।
विज्ञापन

नहीं हो रही है जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री
चंपावत। तहसील कार्यालय में बिजली व्यवस्था ठप होने और वैकल्पिक उपयोग के लिए रखे जनरेटर खराब होने से तहसील संबंधित लगभग सभी कार्य ठप हैं। जहां खाता खतौनी की नकल नहीं निकल पा रही है, वहीं जमीन के दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहे हैं। जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री भी प्रभावित है। जनाधार केंद्र में आवश्यक प्रमाण पत्र स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र बनाने का काम भी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के समय के साथ ही धन की भी बर्बादी
चंपावत। तहसील में तल्लादेश, धौन, बनलेख सहित दूरस्थ क्षेत्र से ग्रामीण तहसील में जरूरी काम कराने आए थे, लेकिन बिजली न होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा। कलक्ट्रेट रोड के रितिक भंडारी, बस्तिया के गणेश भट्ट, चौड़ाख्याली के गोपाल सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि वह दूर से आए हैं, लेकिन काम न होने से उनके धन के साथ ही समय की भी बर्बादी हुई है।

कार्यालय का जनरेटर लंबे समय से खराब है। कार्यदिवस पर लाइट सुचारु रहती है तो जनरेटर का उपयोग कम ही रहता है। खराब हुए जनरेटर की तकनीकी रिपोर्ट निकाली जाएगी। अगर जनरेटर मामूली खराब होगा तो उसे सुधारा जाएगा, अन्यथा नया जनरेटर खरीदने पर विचार किया जाएगा।
- प्रियंका रानी, तहसीलदार, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed